ऋषिकेश- ‘खुशियां, संस्था ने किया तीन दिवसीय वस्त्र वितरण शिविर का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – खुशियां पीपुल इन सर्च ऑफ हैप्पीनेस संस्था द्वारा तीन दिवसीय वस्त्र वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया । इसमें आस पास के जरूरतमंद लोगों को सहायता करने के लिए पुराने वस्त्र, गर्म वस्त्र, कम्बल, चादर इत्यादि दान किये गए । संस्था सचिव ऋषभ मिश्रा ने बताया कि कैम्प में स्वेच्छा से कोई भी अपने पुराने वस्त्र दान कर सकता है । एकत्रित वस्त्रों को कैम्प के माध्यम से ही ज़रूरतमंदों को दान कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था द्वारा समय समय पर समाज हित के लिए कार्य किये जाते हैं । इस कैम्प में किसी को कपड़े दान करते समय किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी नहीं कि जाएगी, जिससे दान लेने वालों के मन में किसी प्रकार की हीन भावना ना आये । इस अवसर पर बीआरसी समन्वयक उमा डियूडी, प्रधानाचार्या पुनिता झलड़ियाल, क्लब की अध्यक्षा सीमा रानी, अनूप असवाल, चैत राम शर्मा, अनुपमा बडोला, सरिता भंडारी, राहुल शर्मा, गोपाल मैठाणी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News