ऋषिकेश- यम्केश्वर विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – यम्केश्वर विधायक रितु खंडूरी ने नीलकंठ धाम में एसटीपी का निर्माण वाह स्वर्गासन क्षेत्र में गंगा घाटों का पुनः निर्माण के लिए धन आवंटित करने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मांग की है
विधायक रितु खंडूरी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपे ज्ञापन में बताया कि यम्केश्वर विकासखंड के नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित है स्थित है । यहां पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं । वर्तमान में मंदिर के समीप कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं है इससे श्रद्धालुओं व पर्यटकों को जहां एक और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं दूसरी ओर धार्मिक स्थल के प्रदूषित होने की प्रबल संभावना बनी रहती है । इसके लिए नीलकंठ धाम में एसटीपी का निर्माण कराए जाने की नितांत आवश्यकता है । वहीं दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्गाश्रम लक्ष्मण झूला क्षेत्र देश और विदेश में पर्यटन क्षेत्र के रूप में विख्यात है । यह क्षेत्र पतित पावनी मां गंगा के तट पर बसा है इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष लाखों यात्रियों का आवागमन बना रहता है । इस क्षेत्र में गंगा के किनारे पूजा अर्चना एवं आरती के लिए घाट बनाए गए हैं । लेकिन वर्तमान में यह घाटों की स्थिति दयनीय बनी हुई है जिन का पुनः निर्माण कराया जाना जनहित व पर्यटन हित की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक हो गया है । उन्होंने जल शक्ति मंत्री से नीलकंठ धाम में एसटीपी का निर्माण और स्वर्गाश्रम लक्ष्मण झूला घाटों के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत धनराशि स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News