ऋषिकेश- मुनिकीरेती क्षेत्र में सीवर टैंकों को खाली करने के मानक किए तय

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शहरी विकास विभाग और एनजीटी के आदेशानुसार जीआईजेड प्लान के तहत नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र में सीवर टैंकों को खाली करने के मानक तय किए गए ।
नगर पालिका मुनिकीरेती सभागार में उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । इस मौके पर हिसार हरियाणा की पैकल इन्फोटेक कंपनी ने पालिका क्षेत्र के घरों की सीवर व्यवस्थाओं को लेकर सर्वे रिपोर्ट पेश की। कंपनी के प्रतिनिधि सुनील और सुमित ने बताया कि पालिका क्षेत्र के 4791 घरों का सर्वे पूरा हो चुका है। जिसके बाद मौके पर उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने सीवर टैंक को खाली करने को लेकर मानक तय किए। मौके पर अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, सहायक अभियंता अनुरक्षण खंड इकाई हरीश बंसल, पेयजल निगम सहायक अभियंता रविंद्र सिंह, फकोट चिकित्सा प्रभारी जगदीश जोशी, सिंचाई खंड मुनिकीरेती के विपिन कंडाला, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News