ऋषिकेश- युवा कांग्रेस ने नगर निगम पर लगाये भ्र्ष्टाचार के आरोप, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर निगम के द्वारा बिना निर्माण कार्य के लगाए गए बोर्ड के मामले में राजनीति गरमा गई है । युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए। गेस्ट हाउस से निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें निगम के द्वारा कई स्थानों पर बिना निर्माण के निर्माण से संबंधित बोर्ड लगाने का मामला कार्यकर्ताओं ने उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत बोर्ड लगाने की वजह से जनता ने हंगामा भी किया। जिससे निगम के अंदर भ्रष्टाचार होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने मामले में जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग मुख्य नगर आयुक्त से की है। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में विवेक तिवारी, दीपक वर्मा, जितेंद्र पाल, अजय कुमार, अतुल कुमार आदि शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News