ऋषिकेश- रोटरी क्लब ने कड़ाके की ठंड को देखते जरूरतमंदों को बाटी रजाईयां
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रोटरी क्लब ऋषिकेश की ओर से खुले आसमान के नीचे सोने वाले आसरा विहीन लोगों को रजाईयों का वितरण किया गया । क्लब की ओर से पहले चरण में 50 से अधिक रजाई बांटी गई ।
मंगलवार को मेयर अनिता ममगाईं, क्लब अध्यक्ष नितिन गुप्ता द्वारा चार धाम यात्रा बस अड्डे पर खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को रजाई दी गई । तीर्थ नगरी ऋषिकेश में कडाके की ठंड शुरू होते ही क्लब की ओर से आसराविहिनों के लिए रजाई एवं कम्बल वितरण अभियान शुरु किया गया है। क्लब अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि शहर में सर्दी के प्रकोप को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है।जो कि चरणबद्ध तरीके से अगले दो माह तक लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेंद्र क्विरियाल, पवन शर्मा, संजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, डॉ. हरिओम अग्रवाल, डॉ. डीके श्रीवास्तव, नवीन अग्रवाल, संजय बंसल, राकेश अग्रवाल, पंकज पावा, गोपाल अग्रवाल, डॉ. रवि कौशल, डॉ. राजेन्द्र गर्ग, मनु कोठारी, सुनील उनियाल, गौरव केन्थुला, नवीन नौटियाल, हेमन्त डंग, नरेंद्र रतूड़ी आदि मौजूद थे।
