ऋषिकेश- पेंटिंग प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से त्रिवेणी घाट पर लगाए गए सात दिवसीय पेंटिंग प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को श्री गंगा सभा ने सम्मानित किया ।
ट्रस्ट की ओर से त्रिवेणी घाट परिसर में पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई। इस पेंटिंग प्रशिक्षण के सात दिन में प्रशिक्षण पाए बच्चों की पेटिंग को आम जनता के लिए रखा गया। सांध्यकालीन गंगा आरती में पहुंचे लोगों ने प्रदर्शनी को न सिर्फ अवलोकन किया, बल्कि पेंटिंग और नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की सराहना की। व्यापारी विनोद अग्रवाल ने कहा कि नीरजा देवभूमि ट्रस्ट लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, इस ट्रस्ट में निर्धनों, दिव्यांगों की आर्थिक रूप से मदद की जाती है इसके अलावा प्रत्येक शुक्रवार को रोटी बैंक के जरिए जरूरतमंद व भिक्षुक प्रवृत्ति के लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है । ट्रस्ट ने जो निर्धन बच्चों को पेटिंग, नैतिक व्यवहार, दैनिक दिनचर्या का प्रशिक्षण दिया है, वह सराहनीय है। ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने बताया कि प्रदर्शनी में बच्चों ने पेंटिंग के जरिए नदी घाटों पर सफाई, पेड़ न काटने, कचरे की गाड़ी, कूड़ा डस्टबिन में डालने, कोरोना से बचना है तो मास्क पहनें आदि का संदेश दिया है। इस मौके पर गंगा सभा ने कृष्णा दास, संदीप, भूमिका जायसवाल, याशिका जायसवाल, निशा सोनी, तन्वी, सोनिया, सोनाली खत्री, साक्षी रावत, मीनाक्षी डबराल, कविता, प्रवेश, राहुल, मन्नु, रानी, अमित जायसवाल, रीना जायसवाल आदि को सम्मानित किया। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
इस अवसर पर श्री गंगा सभा की ओर से नरेश चैहान, रमन शर्मा, विजेंद्र शर्मा, शिवेंद्र ध्यानी, लक्ष्मी नारायण, विनोद अग्रवाल, चंद्रशेखर शर्मा, धीरेंद्र जोशी, राहुल शर्मा, डीपी रतूड़ी, ट्रस्ट की ओर से नुपूर गोयल, मनीष अग्रवाल, आचार्य संतोष व्यास, दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद थे ।
