ऋषिकेश- केंद्र द्वारा पारित तीनों कृषि कानून किसान हित में – विनय गोयल

कें
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों नए कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। कृषि कानून को लेकर किसानों के मन में जो भी आशंकाएं हैं उन्हें केंद्र सरकार बातचीत के माध्यम से दूर करने को तैयार है।
मंगलवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने पत्रकार वार्ता की । पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहां की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए अहम कदम उठाए हैं । किसान सम्मान निधि से लेकर, खेती-किसानी की बेहतरी पर किए गए खर्च और इससे किसान को हुए लाभ के आंकड़े भी उन्होंने प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि तीन नए कृषि कानूनों के माध्यम से केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से और मजबूत करना चाहती है। कृषि विशेषज्ञों ने भी इस बात की पुष्टि की है । इन दिनों चल रहा किसान आंदोलन विपक्षी दलों द्वारा फैलाए गए भ्रम का परिणाम है। वामदल समेत कुछ अन्य राजनीतिक दल किसान के कंधे में बंदूक रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को कानून में निहित प्रावधानों को लेकर कोई शिकायत या आशका है तो उसे बातचीत से दूर किया जा सकता है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों से लगातार बातचीत कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो एमएसपी और न मंडी व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है। कांट्रेक्ट फार्मिंग का एक-एक प्रावधान किसानों के हित में है इसको लेकर किसानों को बरगलाया जा रहा है। किसानों को आगे रखकर माहौल बिगाड़ने वालों की ब्लैकमेलिंग की राजनीति को देश की जनता नहीं चलने देगी। देश की आम जनता समझती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र रावत, दर्जाधारी भगत राम कोठारी, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, इंद्र कुमार गोदवानी, जयंत शर्मा, उषा जोशी, सुनीता नौटियाल, अनिता तिवाड़ी, सुमित पंवार, सुदेश कंडवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News