ऋषिकेश- होटल एसोसिएशन ने नगर निगम महापौर से की भवन कर में छूट देने की मांग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – होटल एसोसिएशन ने नगर निगम महापौर से व्यवसायिक भवन कर में विशेष छूट देने की मांग की है ।
सोमवार को एसोसिएशन से जुड़े होटल व्यवसायियों ने नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होकर महापौर अनीता ममगाईं को ज्ञापन सौंपा । इसमें उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में व्यवसायिक भवनों के कर में अत्यधिक वृद्धि कर दी गई है । ऋषिकेश का होटल व्यवसाय मात्र 3 माह का होता है और विश्वव्यापी कोरोना महामारी के बाद तो 8 माह से होटल व्यवसाय बिल्कुल चौपट है । होटल मालिकों को कर्मचारियों का वेतन देना भी मुश्किल हो रहा है आगे भी अभी व्यवसाय के चलने की कोई संभावना नहीं है । ज्ञात हुआ है कि प्रदेश सरकार भवन कर को लेकर नया अध्यादेश लाने जा रही है । उन्होंने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि जब तक सरकार द्वारा नया अध्यादेश लागू नहीं किया जाता तब तक होटल व्यवसायियों को मार्च तक का समय दिया जाना चाहिए ताकि हम अपने व्यवसायिक भवनों के करो को जमा करा सकें । ज्ञापन देने वालों में बृजपाल राणा, मदन गोपाल नागपाल, शंभू पासवान, भवानी शंकर व्यास, शरद गुप्ता, अमर बेलवाल, राकेश गुप्ता, अंशुल अरोड़ा, भगवती प्रसाद रतूड़ी, चरणजीत अरोड़ा आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News