ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने किया नगर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सोमवार को कोतवाली पुलिस ने अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी और पूर्व अपराधियों के सत्यापन के लिए ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत हिस्ट्रीशीटरों की शिनाख्त परेड कराई गई । इस दौरान कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने उनको अपराध न करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर बताया कि ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में वर्तमान समय में विभिन्न अपराधों में संलिप्त 45 हिस्ट्रीशीटर निवासरत हैं। जिनकी स्थानीय पुलिस समय समय पर दिन व रात्रि में निगरानी कर वर्तमान स्थिति की जानकारी लेती है। इन हिस्ट्रीशीटर में से कई वर्तमान समय में भी अपराधों की पुनरावृत्ति कर रहे हैं, जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। हिस्ट्रीशीटरों को अपराध न करने, सही आचरण करने के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में क्षेत्र में निवासरत मौजूद समस्त हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली बुलाया गया। उपस्थित हिस्ट्रीशीटरों को अपराध में संलिप्त न रहने, अपराध में संलिप्त लोगो को सूचना थाने में देने के सम्बन्ध में बताया गया। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटरों को बताया गया कि प्रत्येक महिने की एक तारीख को थाने में उपस्थित होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News