ऋषिकेश- छिद्दरवाला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया अस्थाई पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थानाध्यक्ष रायवाला ने छिद्दरवाला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रायवाला की सीमा के पास एक स्थाई पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण किया गया है ।छिद्दरवाला काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है जिसके अंतर्गत चार ग्राम सभाएं (छिद्दरवाला, साहबनगर, चकजोगी वाला, चकजोगी माफी) आती है ।जनसंख्या की दृष्टि से काफी विस्तृत क्षेत्र है छिद्दरवाला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ग्रामीण इलाके में काफी विस्तृत बाजार है महत्वपूर्ण तथ्यों एवं यातायात को सुचारू रूप से चलायमान रखने तथा अपराधिक गतिविधियों की दृष्टि से 24 घंटे पुलिस बल की आवश्यकता रहती है । इसके चलते छिद्दरवाला स्थित नेशनल हाईवे पर थाना रायवाला की सीमा के पास अस्थाई पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News