ऋषिकेश- बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भट्टोवाला, गुमानी, ठाकुरपुर के ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यालय मैं एकत्रित होकर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर ग्रामीणों ने जल्द बिजली की समस्या से ग्रामीण को निजात ना दिलाने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान बिजली का बिल बिना मीटर चेक किए दिया जा रहा था, जिससे कि ग्रामीणों को कई गुना ज्यादा बिजली का बिल देना पड़ा। इसके साथ ही रजिस्ट्री की जमीन में 1400 का होम कनेक्शन होता है, जबकि लोगों से 6 से 7 हजार रुपए तक वसूल जा रहे हैं। लोगों की रसीद कटवाने के बावजूद भी 5 से 6 माह लग रहे हैं और लोगों को बेवजह विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में जर्जर हो चुके विद्युत पोलों को लेकर भी ग्रामीणों ने विभाग से शिकायत की। ज्ञापन देने वालों में रामरतन रतूड़ी, हरीकृष्ण नौटियाल, दयाल सिंह सजवान, शिवप्रसाद डोभाल, राहुल, सतपाल सिंह, विरेंद्र प्रसाद, शीशपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद जुयाल, पुष्पा देवी, रोशन सिंह कैंतूरा, धीरज रांगड़, शुभम रावत, रेशमा देवी, मनजीत सिंह, पिंकेश सैनी, सुनील चंदोला, हेमंत आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News