ऋषिकेश- निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 83 यूनिट रक्त दान किया गया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – संत निरंकारी मिशन ब्रांच ऋषिकेश में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से मानवता की सेवा के लिए रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
निरंकारी मिशन द्वारा क्षेत्रीय संचालक एस चौहान, दिलवर सिंह पंवार , ब्रांच संयोजक हरीश बांगा की उपस्थिति में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सभी साधु संगतो ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। शिविर के अंतर्गत ब्रांच की ओर से लगभग 83 यूनिट ब्लड जॉलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल को दिया गया। रक्तदान के लिये 123 महापुरषों ने रजिस्ट्रेशन करावाया जिसमें से 83 महात्मा ही रक्तदान कर सके। लगभग 50 महात्मा रक्तदान से वंचीत रह गये। इस मौके पर क्षेत्रिय संचालक एस चौहान ने बताया कि संत निरंकारी मिशन मानवना की सेवा के लिए सदैव अग्रणी रहा है। कोरोना काल मे जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के कई स्थानों पर रक्त दान एवम सफाई अभियान चलाया गया। संयोजक हरीश बांगा ने कहा कि एक युनिट दिए गये ब्लड से चार व्यक्तियों को जीवनदान दिया जा सकता है रक्तदान से शरीर में कोई कमी नही होती। 18 से 65 वर्ष के स्वस्थ्य व्यक्ति हर 3 महीन के अंतराल के बाद रक्तदान कर सकता है। क्षेत्रीय संचालक दिलबर पंवार ने कहा कि रक्त दान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आती है। रक्तदान केवल मनुष्य जीवन में ही किया जा सकता है। रक्तदान द्वारा मानवता को बढावा दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News