ऋषिकेश- गंगा के बीच बने टापू पर फंसे 6 लोगों को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ग्रेटर नोएडा के 6 लोग दोपहर करीब दो बजे त्रिवेणी घाट पर टहल रहे थे। इस दौरान वह सभी गंगा के बीच बने टापू पर पहुंच गए। इसी बीच गंगा का जलस्तर बढ़ गया और चीफ पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने यह देख तुरंत त्रिवेणी घाट पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत करने के बाद सभी छह लोगों को सुरक्षित टापू से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। घाट चैकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने सभी की पहचान दीपा चैहान पत्नी कृष्णा, प्राप्ति पत्नी अनिरूद्ध, अनिरूद्ध पुत्र जयप्रकाश, जयप्रकाश और डेढ़ साल का बच्चा के रूप में हुई है। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं जिनका पता ग्रेटर नोएडा एक्सेसन है। रेस्क्यूू में कांस्टेबल हरीश गुंसाईं, जितेंद्र रावत, धनवीर नेगी, दिवाकर फुलोरिया, राकेश कंडियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News