ऋषिकेश- गीता भवन आयुर्वेद संस्थान को सिडकुल स्थानांतरण करने का कर्मचारियों ने किया विरोध

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गीता भवन आयुर्वेदिक संस्थान को सिडकुल हरिद्वार स्थानांतरण करने को लेकर गीता भवन के कर्मचारियों ने विरोध किया है ।
शनिवार को वानप्रस्थ घाट पर सर्वदलीय बैठक का आयोजन गीता भवन ट्रस्ट कर्मचारी यूनियन के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें क्षेत्रीय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया इस मौके पर सभी लोगों ने एक मत हो कर आयुर्वेदिक संस्थान के सिडकुल हरिद्वार स्थानांतरण को प्रबंधन की हठधर्मिता व तानाशाही बताया । उन्होंने कहा कि यमकेश्वर जैसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रोजगार व पलायन की समस्या बहुत ही विकराल है ऐसे में कोविड-19 के दौर में
गीता भवन आयुर्वेदिक संस्थान का सिडकुल स्थानांतरण राज्य सरकार की नीति के प्रतिकूल है उत्तराखंड की लोकप्रिय त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार द्वारा इन्वेस्टर सम्मिट के माध्यम से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में बाहरी निवेश आकर्षित करके रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रयासरत है वही 70 के दशक से संचालित गीता भवन आयुर्वेदिक संस्थान को स्वर्ग आश्रम से सिडकुल हरिद्वार में स्थानांतरण करना बहुत ही शर्मनाक है । इसकी क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों सामाजिक व राजनीतिक व्यक्तियों ने घोर निंदा की तथा यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हैं और इस संस्थान को अन्यत्र जाने नहीं दिया जाएगा । इस दौरान सभी ने एकमत होकर कहा कि सब दलों का एक प्रतिनिधिमंडल गीता भवन के प्रबंधन से इस ज्वलंत समस्या के निदान हेतु मिलेगा और उनसे चस्पा नोटिस को निरस्त कर फैक्ट्री को यथा स्थान रखने की मांग रखेगा । इसके साथ सभी लोग शासन और प्रशासन के स्तर पर भी अपनी मांगों को मनवाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे । इस अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक व संरक्षक गीता भवन कर्मचारी यूनियन आशुतोष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, मनीष राजपूत, अश्वनी गुप्ता विधायक प्रतिनिधि यम्केश्वर, भरत लाल, शिवचरण अनुराग पयाल, बृजेश चतुर्वेदी , बेचन गुप्ता, अभिनंदन दुबे, संदीप कुमार, जीतू अवस्थी, नीरज भंडारी, विजय गुप्ता, जितेंद्र धाकड़, सरोज देवी, नवीन राणा, पिंकी शर्मा, रामचंद्र जोशी, कोमल शर्मा, विनोद कुरियाल, राम बहादुर, आदेश तोमर, महेश नौटियाल, बंसी नौटियाल, सूरज साहू, कालिका प्रसाद, रामदास, गोपाल शरण , विजेंद्र रावत, दामोदर शर्मा, जितेंद्र , अनूप , मनोज, ललित हुकम सिंह , प्रमोद बहादुर, दिलीप, विजेंद्र, नारायण , घनश्याम , अरुण, मुरली शर्मा आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News