ऋषिकेश- चिकित्सा विभाग के स्टाफ नर्स की 1238 पदों में भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने स्टाफ नर्स यानी उपचारिका पद की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करते हुए आवेदन मांगे हैं । विज्ञप्ति के अनुसार 9,300-34,800 ग्रेड पे 4,600 के वेतनमान पर स्टाफ नर्स यानी उपचारिका पद की कुल रिक्तियों की संख्या 1238 हैं। इसमें महिलाओं के लिए सामान्य की 565, अनुसूचित जाति की 170, अनुसूचित जनजाति की 30, अन्य पिछड़ा वर्ग की 119, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 106 सहित कुल 990 तथा पुरुषों के लिए सामान्य में 144 पद, अनुसूचित जाति में 42 पद, अनुसूचित जनजाति में 7 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग में 29 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 26 सहित कुल 248 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 14 दिसंबर सोमवार से 11 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन शुल्क जमा करके आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे। 12 जनवरी तक ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र को आप प्रिंट आउट प्राप्त किए जा सकेंगे। 25 जनवरी को ऑनलाइन स्कूटनी के बाद आवेदन पत्रों की सूची अपलोड की जाएगी। इसके अलावा 30 जनवरी को आवेदनकर्ताओं से संबंधित प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तारीख दी जाएगी। 20 फरवरी को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे तथा 7 मार्च को स्टाफ नर्स भर्ती की लिखित परीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News