ऋषिकेश- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत होगा कूड़े का निस्तारण :- नगर निगम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश में स्वच्छता को लेकर नगर निगम प्रशासन दिन प्रतिदिन अभिनव प्रयोग कर रही है । वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए हर मुमकिन कोशिश निगम प्रशासन द्वारा की जा रही। रविवार को वार्ड संख्या 12 के प्रगति विहार क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्रवासियों को कंपोस्ट पिट का वितरण किया।
इसके तहत जहां शहर में एकत्र किए गए कूड़े को सेग्रिगेट किया जा रहा है, वहीं गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार करने के लिए पिट्स तैयार की गई हैं। रविवार को क्षेत्रीय पार्षद राकेश सिंह मियां की मोजूदगी मे प्रगति विहार क्षेत्र में कंपोस्ट पिट अभियान का शुभारंभ महापौर अनीता ममगाईं द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि शहर के तमाम 40 वार्डो में इस तरह का अभियान शुरू किया जाएगा। लोगों को घरों में ही सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करने संबंधी और गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, आरपी नवानी, धन सिंह, हिम्मत सिंह, जगदीश, शेर सिंह रावत, राजेश, टीकाराम, दीपक रावत, एसएस रावत, नरेंद्र बिष्ट, जबर सिंह , विक्की , अभिषेक, दीपा, रश्मि राठौर, अर्चना कैनतुरा, निशा अग्रवाल, स्वेता बडोनी, सोनी धीमान, सीमा वदानी, रामा कबचूड़ी, बंदना गोस्वामी, प्राची भंडारी, सुधा उनियाल, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,अभिषेक मल्होत्रा, सचिन रावत, प्रशांत कुकरेती आदि मोजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News