ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना का दिन प्रतिदिन बढ़ रहा ग्राफ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है । पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 19 की मौत हुई। 728 नए मामले सामने आए और 435 ठीक हुए।
शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 728 नए मामले सामने आए। जबकि 435 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। 10 लोगों की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 1351 हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 81939 हो गई। इसमें 73422 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढकर 6207 पहुंच गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों से रिकवरी लगातार गिरकर 89.61 हो गया है। बहरहाल सनीवार को अल्मोड़ा जिले में 41, बागेश्वर में 21, चमोली में 28, चंपावत में 10, देहरादून में 246, हरिद्वार में 72, नैनीताल में 132, पौड़ी में 37, पिथौरागढ़ में 32, रूद्रप्रयाग में 25, टिहरी में 26, यूएसनगर में 32 और उत्तरकाशी जिले में 26 नए मामले सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News