ऋषिकेश- उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य कोरोना संक्रमित।
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते प्रदेश की मंत्री रेखा आर्या कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने एहतियात के तौर पर खुद को आईसोलेट कर लिया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों और मरीजों की मौत के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 725 नए संक्रमित मिले हैं और नौ मरीजों की मौत हुई है । सर्दी बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमित के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को देहरादून जिले में 256 कोरोना मरीज मिले हैं । कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में नाकाम होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक राजधानी दून में संक्रमण ज्यादा फैलने का एक मुख्य कारण स्मार्ट सिटी के नाम पर एक साथ पूरे शहर को बेतरतीब तरीके से खोदना भी है। सरकार अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वैक्सीन का ढिंढोरा पीट रही है।
