ऋषिकेश- शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रगति विहार स्थित अंकुर गैस एजेंसी के पास परचून की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई इससे दुकान में रखा हबलाखों का सामान जलकर राख हो गया ।
शनिवार को लगभग 7:00 बजे अंकुर गैस एजेंसी के पास प्रह्लाद सिंह बिष्ट की दुकान में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई । दुकान बंद होने के कारण दुकान से धुआं निकलता देख आस-पड़ोस के लोगों ने शटर का ताला तोड़कर बमुश्किल आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया । आग लगने की सूचना दूरभाष पर दुकान संचालक प्रह्लाद सिंह बिष्ट को दी गई । सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रह्लाद सिंह बिष्ट दुकान का नजारा देखकर स्तंभ रह गए । उन्होंने बताया कि दुकान में फ्रीजर, फ्रिज सहित लगभग डेढ़ लाख के करीब परचून के सामान का नुकसान हुआ है ।
