ऋषिकेश- संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर अनाधिकृत रूप से खड़ी ठेलियों, वैन के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार बायपास रोड स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर ठेलियों व दोपहिया वाहनों द्वारा अनाधिकृत रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया । कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी इसपर पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश द्वारा कई बार कार्यवाही की गई है। इस विषय में आरटीओ को भी सूचित किया गया था । प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा पुनः वरिष्ठ उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर अवैध रूप से खड़ी ठेलिय़ो तथा वैनो आदि के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। उक्त कार्यवाही की मौके पर फोटो एवं वीडियोग्राफी भी की गई है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के बाहर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध उक्त कार्रवाई समय-समय पर होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News