ऋषिकेश- ढालवाला मुनि रेती में कांग्रेसियो ने कृषि कानून बिल के विरोध में दिया धरना
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला ने केंद्र सरकार के काला कृषि कानून बिल के विरोध और किसानों के समर्थन में धरना दिया ।

मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढाल वाला स्थित श्री देव सुमन पार्क के समक्ष एकत्रित होकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया । इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल व नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि काला कृषि कानून बिल देश के किसानो के हित में नहीं है इसीलिए इस काले कृषि कानून बिल को जल्द ही वापस लिया जाय अन्यथा इस तानाशाही का खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा । धरना देने वालों में दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट , राम सिंह सजवाण, राजेन्द्र राणा , अजय रमोला, संतोष पैन्यूली, विनोद सकलानी, दीपक खत्री , विकास रयाल, मनन दिवेदी, संदीप भंडारी, यशपाल थलवाल, यशवीर पंवार, महावीर चौहान, शिवम् भट्ट, विनोद विजलवान, वीरेंद्र उनियाल आदि मौजूद थे ।
