ऋषिकेश- गोरखा राइफल में कार्यरत हवलदार पूरन बहादुर थापा का हृदय गति रुकने से निधन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गोरखा राइफल में कार्यरत हवलदार पूरन सिंह थापा का हृदय गति रुकने से देहरादून में निधन हो गया है । इनका शरीर दर्शनार्थ हेतु उनके निवास स्थान प्रतीत नगर रायवाला में रखा है । यहां पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पूर्व सैनिकों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां के अनेक युवा सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समय-समय पर देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अनेक नौजवानों ने अपना सर्वस्व बलिदान दीया है।

परिजनों के अनुसार हवलदार पूरन बहादुर छेत्री लगभग 19 वर्षों से गोरखा राइफल में अपनी सेवाएं दे रहे थे सैन्य ट्रेनिंग के दौरान हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हुआ है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । प्रतीत नगर रायवाला में सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए सैनिक का अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर किया गया । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व सैनिक राजेश जुगलान, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जगमोहन सिंह चौहान, विष्णु थापा, सूरज क्षेत्री, ऋषि पाल, राम बहादुर छेत्री, ओमकान्त छेत्री आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News