ऋषिकेश- शैक्षिक गतिविधियों व नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर प्रधानाचार्यों ने किया मंथन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में हरिद्वार संकुल के प्रधानाचार्यो द्वारा शैक्षिक गतिविधियों व नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर विचार विमर्श किया गया ।बुधवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के योग सभागार में हरिद्वार संकुल के प्रधानाचार्य की बैठक आयोजित की गई । बैठक में सभी प्रधानाचार्यो के मध्य शैक्षिक गतिविधियों व नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर मंथन हुआ । बैठक का शुभारंभ संभाग निरीक्षक नत्थीलाल बंगवाल, संकुल प्रमुख नरेश चौहान और प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पांडेय ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया ।
बैठक में नत्थीलाल बंगवाल ने विद्या भारती के विद्यालयो में लॉकडाउन के दौरान किस प्रकार शैक्षिक गतिविधियों को चलाया और विद्यालय व अभिभावको का उचित तालमेल व समन्वय किस प्रकार का रहा इन बिदुओं को लेकर विचार विमर्श किया ।
वही नरेश चौहान ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में विद्या भारती की पंचपदी शिक्षा को कैसे विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए इस पर विचार विमर्श किया । प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने सभी प्रधानाचार्यो का आभार प्रकट करते हुए बताया कि वर्तमान दौर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है हमे इस पर निरन्तर चिंतन करना आवश्यक है ।
बैठक में प्रधानाचार्या रजनी रावत बालिका विद्या मंदिर 14 बीघा, विजय बड़ोनी पुष्पा बड़ेरा विद्या मंदिर ढालवाला, नरेश चौहान विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज बीएचईएल, अजय विद्या मंदिर कॉलेज मायापुर हरिद्वार, आकाश माहेश्वरी योगी मंगल नाथ विद्या मंदिर रूड़की, अमर दीप सिंह आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News