ऋषिकेश- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से वंचित रहे श्रद्धालु।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोरोना महामारी के चलते कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पाए । सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन ने गंगा घाटों तक जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया इसके चलते श्रद्धालु गंगा घाटों पर जाने से वंचित रह गए । तीर्थ नगरी में पुलिस प्रशासन की ओर से साईं घाट 72 सीडी और त्रिवेणी घाट जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया । त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही लेकिन पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं को गंगा तटों पर जाने से मना कर दिया इससे श्रद्धालु निराश होकर बैरंग लौट आए । इस दौरान बैरिकेडिंग पर कई श्रद्धालु पुलिस से उलझते हुए भी नजर आए और गंगा स्नान के लिए जिद करने लगे लेकिन पुलिस प्रशासन के सामने फर्द वालों की एक न चली और श्रद्धालु अपने घरों को लौट आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News