ऋषिकेश- गुरु पर्व पर श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारा श्री सिंह सभा में मत्था टेक शहर की खुशहाली के लिये की अरदास
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव तीर्थ नगरी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में दिन भर रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। कोरानाकाल के चलते बेहद सादगीपूर्ण माहौल में आयोजित हुए गुरु पर्व के दौरान इस वर्ष गुरु महाराज का लंगर तो नही बरता गया लेकिन फिर भी गुरुद्वारे में अमृत संचार हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ के समक्ष मत्था टेककर नगर की खुशहाली के लिए अरदास कराई सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव देेेश और दुनियाभर मेें सिर्फ सिख समाज ही नहीं बल्कि मानवता तथा इंसानियत को मानने वाले दुनिया भर के लोग मना रहे हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु नानक जी को नमन करतेे हुए आमजनमानस सेे उनके बनाये गये सिद्धांतों व उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।गुरुद्वारे में आयोजित दोपहर के दीवान में सरदार गोविंद सिंह, गुरबचन सिंह, मंगा सिंह, सरदार इंद्रपाल सिंह, सरदार मक्खन सिंह, सरदार तेजिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, कृपाल सिंह, बूटा सिंह, अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।
