ऋषिकेश- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर होगा भव्य स्वागत।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आगमन पर भाजपा ऋषिकेश मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जौली ग्रांट एयरपोर्ट के बाहर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा । सोमवार को नगर निगम स्वर्ण जयंती सभागार हाल में जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । स्वागत कार्यक्रम को महापौर अनिता ममगाई संयोजक के रूप में संघठन की और से देखेंगी। बैठक में राज्यमंत्री भगतराम कोठारी, कृष्ण कुमार सिंघल के साथ ही तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आगमन के दौरान उनका भव्य स्तर पर स्वागत किए जाने को लेकर पांच मंडलों के कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष पुण्डीर ने आज बैठक ली। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत
कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक रूप दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर किया जाएगा जिसके बाद भानियावाला डोईवाला में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहकर जेपी नड्डा का स्वागत करेंगे। बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पुंडीर, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेंद्र बिष्ट, अनीता रैना, भाजपा के ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पंकज शर्मा, राजू नरसिमा, ऋषि कुमार, गणेश रावत, राजेंद्र मनवाल, अरविंद चौधरी, विजेंद्र मोगा ,जयेश राणा, कमला गुनसोला, अनीता प्रधान, रणवीर सिंह पाल, प्रदीप धस्माना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News