उत्तराखंड- त्रिवेन्द्र सिंह रावत और योगी आदित्यनाथ ने किये भगवान बद्रीविशाल के दर्शन।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की । पूजा अर्चना के बाद योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ धाम में यूपी पर्यटन आवास का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पर्यटन आवाज 1 वर्ष में बनकर तैयार होगा । इस भवन के निर्माण से बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा इसके बाद योगी आदित्यनाथ व त्रिवेंद्र सिंह रावत माना गांव पहुंचे इस दौरान उन्होंने माणा गांव के पास बहने वाली सरस्वती नदी के ऊपर बने भीम पुल का भी निरीक्षण किया ।
भीम पुल देखने के बाद वह सीधे आर्मी पोस्ट पहुंचे । इस दौरान उन्होंने आर्मी के जवानों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई बांटी । इस मौके पर उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद भी हमारे जवान सीमाओं पर रहकर हमारी रक्षा करते हैं।
आर्मी के जवानों के मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुआ त्रिवेंद्र सिंह रावत बद्रीनाथ धाम से रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News