ऋषिकेश-श्यामपुर में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए पुश अप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एक्टिव सोसाइटी द्वारा बुल्स फिटनेस क्लब श्यामपुर में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए पुश अप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें 40 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
मंगलवार को श्यामपुर में आयोजित पुशअप प्रतियोगिता का जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि इस पुश अप प्रतियोगिता से युवाओं में अपने शरीर के प्रति जागरूपता आयेगी।
इस प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड धारक दीपक शर्मा ने पहला और वासु रावत ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया । विजेता प्रतिभागियों को जिम संचालक रणबीर जेठुरी, शुभम जेठुरी, ग्राम प्रधान विजयपाल जेठुरी, कार्यक्रम आयोजक विकास बिष्ट , दीपक पुंडीर, प्रिंस राणा , अमन रावत ने संयुक्त रुप से फिटनेस टीशर्ट और माला पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News