ऋषिकेश- मधुवन आश्रम में गो माता की पूजा कर मनाया गोवर्धन उत्सव।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मधुवन आश्रम मन्दिर प्रांगण में भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन और गाय की पूजा की गयी।
रविवार को स्वामी परमानंद दास के पावन सानिध्य में सभी श्रद्धालुओं ने भजन और संगीतमय वातावरण में भगवान श्री कृष्ण को छप्पनभोग अर्पित कर श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर स्वामी परमानंद दास ने अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का पौराणिक महत्व बताते हुए कहा कि कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा अर्थात दीपावली के अगले ही दिन गोवर्धन पूजा का अद्भुत महोत्सव होता है औेर यह महोत्सव अलौकिक संदेश देता है। गोवर्धन पूजा का सम्बंध प्रकृति के साथ से है। यह पर्व हमें प्रकृति के सान्निध्य में रहकर प्रकृतिमय जीवन जीने का संदेश देता है। भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उँगली पर ही उठाकर रखा था। गोप-गोपिकाएँ और सारे ब्रजवासी गोवर्धन पर्वत के नीचे सुखपूर्वक रहे तथा सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा फिर सभी ने मिलकर पूजा की। भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों से कहा कि गोवर्धन ने तुम्हें बचाया है अतः गोवर्धन ही तुम्हारे देव हैं, तब से हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। हमारी संस्कृति में गाय तो पूजनीय है और पवित्र है।
इस दौरान उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रशाद वितरण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News