ऋषिकेश- फोटो फ्रेमिग की दुकान में लगी आग लगभग 8 लाख का सामान जलकर खाक।


त्रिवेणी न्यूज़ 24
ऋषिकेश – बीती देर रात्रि हरिद्वार रोड स्थित भरत नगर गली नंबर 1 के बाहर जय गिरधारी फोटो फ्रेमिंग की दुकान में आग लग गई । दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया दुकान में लगी आग से मालिक का लगभग 8 लाख का नुक़सान होना बताया जा रहा है । आग इतनी अधिक थी कि अगल बगल में खड़ी गाड़ियों ने भी आग पकड़ ली इसमें एक नई बलेनो कार सहित अन्य तीन गाड़ियां भी जलकर राख हो गई । इस दौरान स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया है कि पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड को फोन करने के बाद भी गाड़ी डेढ़ घंटे बाद पहुंची है । उनका कहना था कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी अगर समय पर आ जाती तो इतना नुकसान होने से बचाया जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News