उत्तराखंड- प्रदेश में फिर से करोना का बढ़ता कहर,बृहस्पतिवार को 451 नये मरीज मिले,532 मरीज स्वस्थ हुए 7 मरीजो की मौत हुई।

देहरादून । नवम्बर में कोविड़ मैदान के साथ ही पहाड़ पर भी अपना असर दिखा रहा है । पिछले 12 दिनों में ही प्रदेश के अंदर 4761 नए मरीज मिल चुके हैं , हालांकि इनमें से 4509 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं । इस दौरान 71 कोविड़ मरीजों की मौत भी हो चुकी है । इनको मिलाकर प्रदेश में अब तक 67329 कोविड़ मरीज मिल चुके हैं , जिनमे से 61432 स्वस्थ भी हो चुके हैं । प्रदेश में अब तक 1093 मरीजों की कोविड़ संक्रमण से मौत भी हो चुकी है ।
पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 451 नए कोविड़ मरीज मिले हैं , जबकि 532 को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी । इस दौरान 7 कोविड़ संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है । आज 10666 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है , जबकि 9743 नए सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं । अभी भी राज्य की कोविड़ लैब्स से 14283 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है ।
पिछले 24 घण्टे में सबसे अधिक 115 कोविड़ मरीज राजधानी देहरादून जनपद से मिले है । इसी तरह नैनीताल से 60, चमोली से 48, रुद्रप्रयाग से 47, पौड़ी गढ़वाल से 46, अल्मोड़ा से 41, पिथौरागढ़ से 32, हरिद्वार 20, उधमसिंह नगर से 13, बागेश्वर से 10, टिहरी गढ़वाल से 9, चंपावत से 6 और उत्तरकाशी से 4 नए कोविड़ मरीज मिले हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News