ऋषिकेश- एबीवीपी की ऋषिकेश इकाई का जिला अभ्यास वर्ग सम्पन।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से ऋषिकेश इकाई का जिला अभ्यास वर्ग विधिवत संपन्न हो गया है l
मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास में आयोजित जिला अभ्यास वर्ग चार सत्रों में संपन्न किया गया l
इस मौके पर डॉ. नवीन पंत ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास विकास व सैद्धांतिक भूमिका की जानकारी दी l उन्होंने विद्यार्थियों की क्या भूमिका विद्यार्थी परिषद में रही है उसके बारे में भी बताया।

विभाग संगठन मंत्री राहुल सारस्वत ने विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति विद्यार्थी परिषद की रीति नीति व परिसर कार्य पर अपने विचार रखे वहीं
डॉ. जयप्रकाश कंसवाल द्वारा विद्यार्थी जीवन में योग का क्या महत्व है इस बारे में बताया l इस मौके पर सदस्यता, कार्यकारिणी गठन व आयाम कार्य आदि विषयों पर भी चर्चा की गई अभ्यास वर्ग का संचालन अंकुर अग्रवाल द्वारा किया गया l इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री अंजली शर्मा विभाग सह संगठन मंत्री काजल थापा, विभाग सह प्रमुख अमित गांधी, विभाग सह संयोजक विनोद चौहान, नगर मंत्री राहुल बडोनी, शुभम झा, जिला सह श्वेता पवार, शिवानी, अक्षिता , ज्योत्सना, आकाश प्रजापति ,शिवम राजपूत, महेश, बरखा, खुशी, अंजलि, हेमचंद्र दयाल, मोहम्मद जमील,मधु प्रजापति, दीपिका,दिनेश गुसाईं, राजन,सुरेश भट्ट जी,कोमल,अभिषेक ठाकुर आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News