ऋषिकेश नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने निर्धन लोगो को गर्म कपड़े बाटे।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश l नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निर्धन वर्ग के लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किये गए।
सोमवार को हीरा लाल मार्ग पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने वस्त्र वितरण किया l इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में सर्दियों का अहसास होने लग गया है। ऐसे में बिना पक्के मकान, खुले आसमान और झुग्गियों में रहने वालों के समक्ष समस्या पैदा हो जाती है। ट्रस्ट ने प्रथम चरण में ऐसे 100 लोगो की पहचान कर गर्म सूट, स्वेटर व रोजमर्रा के कपड़े बांटे गए। आगे भी जरूरतमंद लोगो की पहचान कर उन्हें भी शीतकालीन वस्त्र दिए जाएंगे। इस दौरान समाजसेवी पंकज गुप्ता, नूपुर गोयल, आकृति, विपिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News