ऋषिकेश- बद्रीनाथ और नैनीताल में बीजेपी को बड़ा झटका, विधायक की पत्नी भी चुनाव हारीं
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड पंचायत चुनाव में कई दिग्गजों को इस हार का सामना करना पड़ा तो कुछ ने मामूली वोट से जीत हासिल कर अपनी और पार्टी लाज बचाईं। जिला पंचायत चुनावों में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला भी देखने को मिला, कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अप्रत्याशित प्रदर्शन कर सियासी समीकरणों को पूरी तरह से उलट-पलट कर दिया है।
बद्रीनाथ क्षेत्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का गढ़ माना जाता है। यहां से भाजपा को करारी हार देखने को मिली है, वहीं लैंसडाउन से विधायक महंत दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटवाल ने हराया। राज्य की 358 जिला पंचायत सीटों में से अब तक 205 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने 76, भाजपा ने 58 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 61 सीटों पर जीत दर्ज की है। देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा जबकि चमोली जैसे जिले में मतदाताओं ने पारंपरिक पार्टियों को पीछे छोड़कर बड़ी संख्या में निर्दलीयों को चुना। राजधानी देहरादून में 30 जिला पंचायत सीटों पर चुनाव हुए, जिनमें से 13 पर भाजपा, 7 पर कांग्रेस और 10 पर निर्दलीयों को जीत मिली है. पौड़ी जिले में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. कुल 38 सीटों में से भाजपा ने 18, कांग्रेस ने 16 और निर्दलीयों ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया. हालांकि भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिलीं, लेकिन कई दिग्गज उम्मीदवारों की हार से भाजपा को आंतरिक तौर पर झटका लगा है। लैंसडाउन से विधायक महंत दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटवाल ने हराया. वहीं, खिर्सू की ग्वाड़ सीट से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संपत सिंह को कांग्रेस के चैत सिंह ने हराया। बागेश्वर जिले की 19 जिला पंचायत सीटों में से भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 6 और निर्दलीयों ने 4 सीटें जीतीं. हालांकि यहां भाजपा को कुछ राहत मिली है, लेकिन निर्दलीयों की मौजूदगी ने यहां भी अध्यक्ष पद के लिए समीकरण जटिल बना दिए हैं. अल्मोड़ा में 45 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 21, भाजपा ने 19 और निर्दलीयों ने 5 सीटें जीतीं. यहां कोई भी पार्टी स्पष्ट बहुमत नहीं हासिल कर सकी, जिससे यह तय हो गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद निर्दलीयों के समर्थन से ही तय होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गढ़ में भी झटका _
बद्रीनाथ क्षेत्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का गढ़ माना जाता है. यहां से भाजपा को करारी हार देखने को मिली है, वहीं लैंसडाउन से विधायक महंत दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटवाल ने हराया. राज्य की 358 जिला पंचायत सीटों में से अब तक 205 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं. कांग्रेस ने 76, भाजपा ने 58 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 61 सीटों पर जीत दर्ज की है. देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा जबकि चमोली जैसे जिले में मतदाताओं ने पारंपरिक पार्टियों को पीछे छोड़कर बड़ी संख्या में निर्दलीयों को चुना।
