ऋषिकेश- परमवीर चक्र विजेताओं को सरकार देगी अब डेढ़ करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर धामी सरकार ने सैनिकों को तोहफा दिया है। परमवीर चक्र विजेताओं को सरकार की ओर से अब डेढ़ करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। अभी तक यह राशि 50 लाख रुपये थी इसके अलावा उन्हें वार्षिक अनुदान के रूप में तीन लाख रुपये की राशि भी मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक कल्याण विभाग के इस प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में उनके पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की घोषणा की थी। परमवीर चक्र विजेता को पहले 30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाती थी। कैबिनेट ने 10 जून 2022 को यह राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी थी। अब मुख्यमंत्री धामी ने एकमुश्त दी जाने वाली 50 लाख की धनराशि को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News