ऋषिकेश इंडियाज बेस्ट डांसर के शो में फिनाले तक पहुंचने के लिए अमन को चाहिए वोटों का सहयोग।

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश l प्रतिभा पहचान की मोहताज नहीं होती
सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है एक बेहद निर्धन परिवार से आए ऋषिकेश के लाल अमन शाह ने। देवभूमि ऋषिकेश का लाल इन दिनों देश मेंं डांंस के सबसे बड़े मंच पर अपनी बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस के जरिए छा रखा है। उसकी प्रतिभा का हर कोई कायल हो रखा है यहांं तक कि शौ के जज भी। अमन शाह ने ऋषिकेश को डांस के मंच पर पहली बार पहचान दिलाई है ऋषिकेश पंचकुटी निवासी बीस वर्षीय डांसर अमन शाह टीवी रियलिटी डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर लगातार धूम मचा रहा है। डांस रियलिटी शो में वाइल्डकार्ड एंट्री पाने के बाद से अमन एक के बाद एक बेहतरीन प्रदर्शन कर शो के निर्णायक कोरियोग्राफर टेरीसँ लुइस,गीता कपूर एवं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ ही देशभर के दर्शकों के दिलो में जगह बनाता जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने बताया कि अमन को डांस शो के फिनाले तक पहुँचने के लिए अब सबलोगों के वोट की आवश्यकता है।
हर सप्ताह शनिवार एवं रविवार को सोनी टीवी पर रात आठ बजे से प्रसारित होने वाले रियलिटिशो इंडियाज बेस्ट डांसर में सबसे बेहतर डांसर के लिए पब्लिक वोटिंग शुरू हो चुकी है।अमन शाह को वोट करने के लिए शनिवार को रात आठ बजे से लेकर रात बारह बजे तक ही वोट किया जा सकेगा। ऑनलाइन वोटिंग सोनी लिव एप पर होगी एक व्यक्ति एकबार में पचास वोट कर सकता है अमन के पिता प्रकाश शाह एवं भाई कुनाल शाह ने अमन को फिनाले में पहुचाने एवं शो का विजेता बनाने के लिए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News