नही रहे भारतीय राजनीति के मौसम विज्ञानी रामविलास पासवान।

नई दिल्ली आज देर शाम लोक जनशक्ति पार्टी के जन्मदाता और मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया वह 74 वर्ष के थे। वह बिहार के साथ साथ पूरे भारत मे दलित राजनीति के कद्दावर चेहरा थे।। वह लगातार मोदी सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री का प्रभार संभाल रहे थे।
वह पिछले काफी समय से दिल की बीमारी से ग्रस्त थे तथा इसी कारण उनके अभी हाल में कई आपरेशन हुए थे लेकिन इसके बावजूद वह दिल की बीमारी से पार नही पा पाये और जिंदगी की जंग हार गये। उनके निधन पर उनके बेटे चिराग पासवान ने कहा कि आप कही भी चले गये हो,लेकिन सदा आप मेरे साथ रहोगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News