उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार को करोना के 400 नये केस आये,904 मरीज स्वस्थ हुए, कुल मौत का आंकड़ा 700 के पार पहुँचा।

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 400 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 53359 पहुंच गई। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 702 हो गया।

राज्य में 24 घंटे में 400 नए मामले सामने आए। जबकि 904 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। आज राज्य में करोना से 14 मरीजो की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 53359 हो गई है। इसमें 44535 लोग कोरोना को मात देकर स्वास्थ हो चुके हैं। राज्य में 7849 एक्टिव केस हैं। राज्य में रिकवरी रेट 83 प्रतिशत से अधिक है।
गुरूवार को बागेश्वर में 10 , चमोली में 64, चंपावत में1 0, देहरादून में 70, हरिद्वार में 76, नैनीताल में 58, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में 22, रूद्रप्रयाग में 17, टिहरी में 03, यूएसनगर में 32 और उत्तरकाशी जिले में 23 नए मामले सामने आए।अल्मोड़ा जिले में लगातार पांचवें दिन कोई पॉजिटिव केस समाने नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News