ऋषिकेश विदेशी महिला से दुराचार के मामले में अभियोग दर्ज।

त्रिवेणी न्यूपंजीकृतज 24 –
ऋषिकेश l एक विदेशी महिला ने थाना मुनिकीरेती में अभिनव राय पुत्र अनिल कुमार राय हाल निवासी बालक नाथ मंदिर रोड तपोवन मूल निवासी देवनगर इलाहाबाद द्वारा उसके साथ बलात्कार मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि अमेरिका निवासी महिला ने आरोप लगाया कि अभिनव ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाकर धोखे से ड्रग्स का सेवन कराकर कई बार जबरन संबंध बनाए। इससे परेशान होकर जब महिला अपने फ्लैट में रहने लगी तो अभिनव ने उसका लगातार पीछा करना शुरू किया l पांच अक्टूबर की रात वह छत के रास्ते उसकी बालकोनी में आया और शीशा तोड़कर अंदर घुस कर उसके साथ मारपीट की इस दौरान पीड़ित के पैर में चोट लगी। पीड़ित द्वारा आरोप लगाया गया है कि अनुभव के पिता लगातर उस पर समझौते का दबाव बना रहे है।अनुभव के पिता सेना से सेवानिवृत्त कर्नल है।अभिनव तपोवन में टूर ट्रेवेल का काम करता है। आज पीड़िता द्वारा अपने बयान न्यायालय नरेन्द्र नगर के समक्ष दर्ज कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News