ऋषिकेश- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

त्रिवेणी न्यूज 24
जोशीमठ- उत्तराखंड के प्रमुख चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट आज विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जैसे ही कपाट खुले तो मंदिर परिसर ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा और सेना के बैंड की मधुर धुनों ने इस पावन अवसर को और भी भव्य बना दिया। कपाट खोलने से पहले सुबह 4 बजे मंदिर समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मंदिर परिक्रमा में हिस्सा लिया और 4 बजकर 30 मिनट पर श्री कुबेर जी ने दक्षिण द्वार से मंदिर परिक्रमा में प्रवेश किया। सुबह साढ़े पांच बजे से द्वार पूजन शुरू हुआ और उसके आधे घंटे बाद बद्रीनाथ के कपाट खोल दिए गए। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कपाट खुलने से पहले मंदिर को भव्य फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। इस साल बद्रीनाथ धाम परिसर में फोटो और वीडियो लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है।

%d bloggers like this:
Breaking News