ऋषिकेश- केबिनेट मंत्री ने माँ राजराजेश्वरी मंदिर प्रांगण में टीन शेड निर्माण हेतु दिए दस लाख रुपए
त्रिवेणी न्यूज 24
टिहरी _ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भरपूर पट्टी के ग्राम बमाणा में मां राजराजेश्वरी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व मुर्ति स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ मंत्री का स्वागत किया। मां राजराजेश्वरी मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद मंत्री ने विधायक निधि से मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रांगण में टीन शेड निर्माण हेतु दस लाख रुपए, गांव में सार्वजनिक मार्ग निर्माण हेतु साढ़े चार लाख रुपए व 20 सोलर लाइट स्वीकृत करने की घोषणा की। ग्राम बमाणा के चौण्ड से घण्डियाल देवता मन्दिर तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर को सर्वे करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन मां राजराजेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय सिंह पंवार व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विरेन्द्र सिंह सजवाण ने की। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह गुसाईं, निदेशक वन विकास निगम उत्तराखंड सरकार, पीताम्बर दास, क्षेत्र पंचायत सदस्य खरसाड़ी, कल्याण सिंह, पूर्व प्रधान डोभ, राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बौंठ,दीपक रावत, दलीप सिंह सजवाण, कुशाल सिंह सजवाण सहित समस्त ग्रामवासी व समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने जनसमस्याएं सूनी व मौके पर ही सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
