ऋषिकेश- गीतानगर व मालवीय नगर में 17 लाख की विधायक निधि से हटेगी हाईटेंशन लाइन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने गीतानगर में एक कार्यक्रम के दौरान वार्ड से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिये विधायक निधि से 17 लाख रूपये देने की घोषणा की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने बुजुर्ग साथियों व मातृशक्तियों का माला पहनाकर सम्मान किया। हाईटेंशन लाइन हटाने के लिये स्थानीय लोगों ने डा. अग्रवाल का आभार प्रकट किया। गीतानगर स्थित मृत्युंजय मंदिर परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य करम सिंह ने कहा कि गीतानगर में विधायक निधि से डा. अग्रवाल ने अनेक कार्य कराए। उन्होंने कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि मंदिर के बाहर हैंडपंप, गंदगी के नाले की सफाई, सीवर लाइन, लो विद्युत वोल्टेज को दूर करने जैसी समस्याओं को दूर किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के जीणोद्धार के लिये डा. अग्रवाल को सदा याद किया जाएगा। कार्यक्रम मे दौरान स्थानीय महिला ने कहा कि पूर्व मंत्री डा. अग्रवाल के साथ न्याय होगा। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान जो बात कही, उसे गलत तरीके से परोसकर जनता को दिखाया गया। ऐसे दुष्प्रचार करने वाले लोगों को भगवान मृत्युंजय दंडित करेंगे। वार्ड के पार्षद दिनेश रावत ने कहा कि गीतानगर में हाईटेंशन लाइन से एक बच्चे के साथ दुर्घटना हुई, जिसमें मासूम बच्चे को अपना हाथ गंवाना पड़ा। कहा कि इस लाइन को हटाने के लिये उनकी ओर से डा. अग्रवाल से कई बार वार्ता हुई। जिसका विधायक जी द्वारा सकारात्मक कार्रवाई की बात कही गई। उन्होंने डा. अग्रवाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता उनके साथ है, गीतानगरवासी एकजुट होकर विकास के कार्यों के लिये डा. अग्रवाल के सहयोगी रहेंगे।
डा. अग्रवाल ने कहा कि उनकी विधायकी के 18 वर्षों में सभी वर्ग की मूलभूत समस्याओं का निदान हुआ है। उन्होने गीतानगरवासियों को भरोसा देते हुए कहा कि यहां की हर सामूहिक समस्याओं का निराकरण होगा। विकास कार्यों के लिये किसी प्रकार के धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कहा कि हाईटेंशन लाइन यहां से हटेगी और इसके लिये आगे भी धन की जरूरत होगी, तो उनकी ओर से दी जाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, पार्षद गीतानगर दिनेश रावत, पार्षद मालवीयनगर राजेश कोठियाल, करम सिंह, सर्वजीत यादव, मंडल उपाध्यक्ष पुनीता भंडारी, पूनम डोभाल, रिंकी राणा, सुमन रावत, पिंकी धस्माना, प्रदीप गोयल, अजय गुप्ता, मुकेश शर्मा, केके शर्मा, अशोक थापा, जगमोहन भटनागर, विवेक चतुर्वेदी, विजय जुगलान आदि सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News