ऋषिकेश- राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समसामयिक विषयों पर वार्ता हुई। साथ ही वित्त मंत्री के रूप में एक लाख करोड़ का बजट पेश करने पर राज्यसभा सांसद ने बधाई दी।
गंगा विहार स्थित आवास पर हुई मुलाकात में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि वित्त, शहरी विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री के रूप में डा. अग्रवाल का कार्यकाल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में बिल लाओं, इनाम पाओं जैसी बहुमुल्य योजना का लाभ मिला। जीएसटी कलेक्शन में यह कदम सराहनीय रहा। बंसल ने कहा कि बीते माह विधानसभा सदन के भीतर वित्त मंत्री के रूप में एक लाख करोड़ का बजट डा. अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की। इसके अलावा यह राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट रहा। जिसमें हर वर्ग किसान, उद्यमी, महिला सशक्तिकरण, युवा, बुजुर्ग, लघु उद्योग, पलायन आदि अनेक विषयों का जिक्र है, सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा इस बजट में रखा गया। बंसल ने वित्त मंत्री के रूप में डा. अग्रवाल के कार्यकाल को सराहा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News