ऋषिकेश- चारधाम यात्रा पर जाने के लिए मस्तराम जोशी की बस का निकला पहला नंबर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से लॉटरी निकाली गई जिसमें चारधाम यात्रा पर जाने के लिए मस्तराम जोशी की बस का पहला नंबर निकाला। कुल 1725 बसों की लॉटरी निकाली गई। 500 बसों को स्थानीय रूटों पर संचालन के लिए रखा गया है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से पूजा-अर्चना करने के बाद 1725 वाहनों की लॉटरी निकाली गई। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष संजय शास्त्री, टिहरी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने लॉटरी की पर्ची निकाली।
पहली लॉटरी मस्तराम जोशी की निकली। सबसे पहले जोशी की बस (यूके 12पीबी 0181) तीर्थयात्रियों को लेकर चारधाम की यात्रा पर रवाना होगी। उसके बाद नितिन रावत की बस (यूके 15पीए 1455) रवाना होगी। तीसरी बस यातायात कंपनी (यूके 07सीसी 493) की है।
रोटेशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी ने बताया कि चारधाम यात्रा में बसों के सुव्यवस्थित तरीके से संचालन के लिए लॉटरी निकाली जाती है। लॉटरी के क्रमानुसार ही बसों का संचालन होता है। कहा कि चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को मांग के अनुसार तुरंत वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। समिति के पास कुल 2225 बसों का बेड़ा है। इस अवसर पर नवीन तिवाड़ी, अजय बधानी, योगेश उनियाल, जसपाल भंडारी, यशपाल राणा, प्रेमपाल सिंह बिष्ट, दयाल सिंह भंडारी, आशुतोष तिवाड़ी, बृजेश उनियाल आदि मौजूद रहे।
इन कंपनियों की बसों की निकाली गई लॉटरी _
जीएमओयू, टीजीएमओयू, यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ, सीमांत सहकारी संघ, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, जीएमसीसी, गढ़वाल बहुउद्देशीय संघ, गढ़वाल मोटर यूजर्स, दून वैली मोटर्स।

%d bloggers like this:
Breaking News