ऋषिकेश- नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया पर्यावरण मित्रों को मेडिकल किट वितरित

त्रिवेणी न्यूज 24
मुनिकीरेती _ नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पर्यावरण मित्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मेडिकल किट वितरित की।
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि स्वास्थ्य आरोहण योजना के अंतर्गत निकाय के समस्त पर्यावरण मित्रों के मध्य स्वच्छ आदतों को बल प्रदान किए जाने के उद्देश्य से मेडिकल किट बांटी गई है। जिसमें प्राथमिक उपचार से सम्बन्धित सामग्री उपलब्ध है। बताया कि वर्तमान में निकाय में 156 कर्मचारी मौजूद हैं, सभी को मेडिकल किट बांटी जानी है।
मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, मायाराम, बाबू सिंह, मनोज, मुकुल आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News