ऋषिकेश- पूर्व मंत्री ने राम नवमी पर किया भगवान श्रीराम की विशेष आरती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रामानंद आश्रम में राम नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विशेष आरती में शामिल होकर डॉ अग्रवाल ने प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति की कामना की।
मायाकुंड स्थित रामानंद आश्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम के जीवन से सभी भारतीय प्रभावित है, उनका जीवन आदर्शवादी, समाजवादी जैसे विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम का जीवन हर रिश्ते को उसकी अहमियत का एहसास कराता है। आज हर सनातनी श्रीराम के जीवन से शिक्षा लेता है। इस दौरान रामानंद आश्रम में विशेष आरती में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी अभिरामदास जी महाराज, मेयर शंभू पासवान, धनश्याम भट्ट, सुमित पंवार, देवदत्त शर्मा, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली आदि उपस्थित रहे। वहीं, गुमानीवाला स्थित जयराम विहार में श्री रघुनाथ मंदिर में डॉ अग्रवाल ने रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर चंद्रमोहन पोखरियाल, आवेश आडवाणी, अभिनव चौहान आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News