ऋषिकेश- छिद्दरवाला चौक पर ख़राब ट्रैफिक लाइट को सुचारू करवाने हेतु उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ छिद्दरवाला चौक पर कईं दिनों से ख़राब ट्रैफिक लाइट को सुचारू करवाने हेतु उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र कार्यवाही की माँग है। जिसके चलते लगातर हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व छिद्दरवाला निवासी गोकुल रमोला ने कहा कि पिछले कई समय से चौक पर स्थित ट्रैफिक लाइट का सुचारू रूप से चलन नहीं हो रहा है। जिससे कई प्रकार की समस्याएं आ रही है व लगातार दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। पिछले कुछ दिन पूर्व एक पिता व पुत्र की सड़क दुर्घटना में जान चली गई जिसके मुख्य कारण ट्रेफ़िक लाईट का सही ना होना है। जिसके लिये राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पूर्ण रूप से दोषी है । जबकि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर भी ट्रैफिक लाइट सही नहीं हुई है । जिसके कारण आगे भी दुर्घटनाओं का ख़तरा लगातार बढ़ रहा है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व ग्राम प्रधान जयेन्द्र रावत ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल टैक्स को लगातार बढ़ाया जा रहा है। परन्तु इनकी लापरवाही से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। और ये इन हादसों से निपटने के लिये कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। जोकि सही नहीं हम उप जिलाधिकारी से अनुरोध करते है कि 2 दिन के भीतर ट्रैफिक लाइट को सुचारू रूप से चलाएं अन्यथा हम ग्रामवासियों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन के बाध्य होंगे। मौके पर रविन्द्र राणा, हरभजन सिंह चौहान, राजेश बहुगुणा, मीन बहादूर, एडवोकेट नरेन्द्र रांगढ, आशू बिष्ट, जीवन रावत, कृष्ण बहादुर मल्ल, अमित खत्री आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News