ऋषिकेश नगर निगम में नामित पार्षदो का स्वागत हुआ।

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश- नगर निगम प्रशासन सहित तमाम कर्मचारियों की ओर से सरकार द्वारा नामित पार्षदों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। नामित पार्षद प्रदीप कोहली स्वास्थ्य खराब होने के कारण कार्यक्रम में शामिल ना सके।
सोमवार को नामित पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर से शिष्टाचार भेंट की इस मौके पर महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि सरकार द्वारा नामित पार्षद मनोनीत कर उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उस पर निश्चित ही खरा उतरेंगे साथ ही जनता की जन समस्याओं का समाधान करेंगे l नगर निगम में नामित पार्षदों की सूची पहुंच गई है,जल्द ही नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण आयोजित किया जायेगा।इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त एलम दास, पार्षद विजय बडोनी,पार्षद विजेंद्र मोघा, पार्षद राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट,पार्षद शकुंतला शर्मा, शैलू अग्गरवाल,नामित पार्षद कमलेश जैन, पार्षद कमला गुनसोला, पार्षद अनिता प्रधान आदि मोजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News