ऋषिकेश गुमानीवाला में जनशक्ति लोक कल्याण फॉउन्डेशन ने किया निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ।
त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश l जनशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन व पैथोलोजी लैब के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ किया l सोमवार को अमितग्राम गुमानिवाला में जन साधारण को लाभ पहुचाने के उद्देश्य से किया गया नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के अंतर्गत प्रत्येक रविवार व सोमवार के दिन जरूरतमंदो को नि:शुल्क स्वस्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। कोविड-19 जागरुकता अभियान के तहत डॉ. कृष्ण कुमार ने लोगो को आयुर्वेद,योग व नेचरोपैथी के माध्यम से रोगो के उपचार व निदान का तरिका बताया।
जनशक्ति लोक कल्याण फॉउन्डेशन की शक्ति जोशी व अरविंद जोशी ने संस्था के स्वयं-सेवको के साथ मिलकर देश-विदेश मे परेशानी का सबब बने कोरोना वाईरस से, लोगो को बचाव के तरीके बताये उन्होंने लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने और जागरुक रहने की सलाह दी l इस दौरान 93 लोगो को सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराते हुए स्वस्थ्य परामर्श व उपचार से लाभांवित किया। जनशक्ति लोक कल्याण फॉउन्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम ने बताया कि संस्था क्षेत्र में अगले तीन महीनो तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविरो का आयोजन करेगी।
इस अवसर पर राहुलदेव, दीनदयाल पोखरीयाल, मनोज सेमवाल, हीरा सिंह नेगी, मनीष शर्मा, अर्जुन बलूनी, अमित यादव, राधिका बिष्ट, सरिता केंतुरा, रमन, वैभव जोशी आदि मौजूद थे।
