ऋषिकेश ‘जिला व नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला, ने हाथरस की घटना के विरोध में किया मौन सत्याग्रह ।

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश l जिला व नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला के कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना के विरोध में मौन सत्याग्रह किया गया। सोमवार को ढालवाला स्थित श्री देब सुमन पार्क में जिला अध्यक्ष हिमांशु की अध्यक्षता में मौन सत्याग्रह किया l इस मौके पर हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि हाथरस में एक दलित की बेटी के साथ हुई घटना का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है l इसमें यूपी सरकार से जल्द से जल्द आरोपियों की धर पकड़ कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करती है।
मौन सत्याग्रह में नगर अध्यक्ष महावीर खरोला,दिनेश सकलानी,दिनेश व्यास,जयपाल जाटव,राजेंद्र सिंह राणा,दुर्गा राणा, संतोष पैन्यूली,विनोद सकलानी,विनोद बिजल्वाण,मनीष कुकरेती, रोहित चौहान,अजय रमोला,पदमा सेमवाल,सुषमा नेगी,सुषमा नौटियाल,गौरव राणा,विजेंदर पयाल,कुलदीप उनियाल,गौरव राणा, राजेन्द्र गैरोला,नरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News